भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में SUVs की डिमांड लगातार बढ़ रही है। कॉम्पैक्ट SUV से लेकर प्रीमियम SUV तक, हर सेगमेंट में कंपनियाँ अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे माहौल में फ्रेंच कार निर्माता Citroën ने अपनी नई कार Citroën Basalt X को भारतीय बाजार में उतारकर एक बड़ा दांव खेला है। यह सिर्फ एक नई SUV नहीं है बल्कि coupe-style डिज़ाइन वाली एक ऐसी गाड़ी है जो स्टाइल, फीचर्स और सुरक्षा के मामले में ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है।

Citroën Basalt X
1. कीमत और वेरिएंट्स
Citroën Basalt X को कंपनी ने भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए काफी आक्रामक प्राइसिंग के साथ लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹7.95 लाख रखी गई है। टॉप वेरिएंट की कीमत करीब ₹12.90 लाख तक जाती है।
इस गाड़ी के अलग-अलग वेरिएंट्स उपलब्ध हैं, जिनमें बेसिक मॉडल से लेकर टॉप-end वेरिएंट तक, सभी के लिए विकल्प मौजूद हैं। मतलब बजट के हिसाब से आप अपना मॉडल चुन सकते हैं।
2. डिज़ाइन और स्टाइल
Basalt X का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका SUV-coupe लुक है। आम तौर पर भारत में हमें या तो पारंपरिक SUV देखने को मिलती है या फिर sedan/hatchback। लेकिन coupe-SUV डिज़ाइन इसे बाकी गाड़ियों से बिल्कुल अलग और premium look देता है।
- फ्रंट में sharp LED DRLs और projector headlamps
- Bold ग्रिल और Citroën का सिग्नेचर लोगो
- साइड प्रोफाइल पर sloping roofline, जो इसे coupe लुक देता है
- 16-inch dual-tone alloy wheels
- पीछे की तरफ “X” बैजिंग और sleek tail lamps
कुल मिलाकर, यह कार युवाओं और उन लोगों को ज्यादा पसंद आएगी जिन्हें स्टाइलिश और हटके लुक वाली गाड़ी चाहिए।
3. इंटीरियर और कम्फर्ट
- Dual-tone black और tan upholstery
- Soft-touch dashboard और leatherette फिनिश
- बड़ा और साफ 10.25-inch टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- Wireless Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट
- 7-inch डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- Ambient lighting जो रात में ड्राइविंग का मज़ा बढ़ा देता है
सीट्स काफ़ी comfortable हैं और rear passengers के लिए legroom भी पर्याप्त है। long-drive के लिए यह SUV काफी बेहतर साबित हो सकती है।
4. फीचर्स की लिस्ट
- Push button start/stop
- Keyless entry
- Cruise control
- Automatic climate control
- Wireless phone charger
- Ventilated front seats (top variants)
- 360-degree कैमरा
- Rear armrest with cup holders
- Auto-dimming IRVM
इंडिया की पहली AI-based Car Assistant
Citroën Basalt X में CARA (Citroën Advanced Responsive Assistant) नाम का फीचर दिया गया है। यह एक AI-based in-car assistant है जो वॉयस कमांड पर काम करता है।
- आप इसे म्यूज़िक बदलने, कॉल करने, लोकेशन चेक करने या फिर व्हीकल से जुड़ी जानकारी पाने के लिए यूज़ कर सकते हैं।
- CARA हिंदी समेत कई भाषाओं में आपकी कमांड समझ सकता है।
- यह फीचर फिलहाल टॉप वेरिएंट्स में ही उपलब्ध है।
6. इंजन और परफॉर्मेंस
Basalt X दो तरह के इंजन विकल्पों के साथ आती है—
- 1.2L Naturally Aspirated पेट्रोल इंजन
- पावर: 82 PS
- टॉर्क: 115 Nm
- ट्रांसमिशन: 5-speed manual
- 1.2L Turbo पेट्रोल इंजन
- पावर: 110 PS
- टॉर्क: 190 Nm (manual), 205 Nm (automatic)
- ट्रांसमिशन: 6-speed manual और 6-speed automatic
टर्बो इंजन वाले वेरिएंट्स ज्यादा responsive हैं और highway पर ड्राइविंग का मज़ा दोगुना कर देते हैं। वहीं city drive के लिए normal petrol इंजन काफी smooth और fuel efficient है।
Safety Features:
आजकल भारतीय ग्राहक सिर्फ फीचर्स या लुक्स नहीं, बल्कि सेफ्टी को भी पहली प्राथमिकता दे रहे हैं। Basalt X इस मामले में भी मजबूत है।
- 6 Airbags
- ABS with EBD
- Electronic Stability Control (ESC)
- Hill Hold Assist
- ISOFIX child seat mounts
- Tyre Pressure Monitoring System (TPMS)
इसने Bharat NCAP टेस्टिंग में 4-star safety rating हासिल की है, जो इस सेगमेंट में काफी भरोसेमंद माना जाता है।
8. माइलेज
कंपनी का दावा है कि normal petrol इंजन करीब 18 kmpl तक माइलेज देता है, जबकि turbo इंजन वाले मॉडल्स का माइलेज लगभग 16 kmpl है। यानी रोजमर्रा की ड्राइविंग और लंबी यात्राओं के लिए भी यह एक practical कार साबित हो सकती है।
Style that thrills. Thrill that never goes out of style.
— Citroën India (@CitroenIndia) August 22, 2025
The New Basalt X SUV-Coupé, built to be stared at, built to be driven.
Pre-book now- https://t.co/5LebJYQOxH#BasaltX #PreBookBasaltX #UnthinkableBasalt #NewCitroënBasaltX pic.twitter.com/AAusaL8Uo8
उपरोक्त बेंचमार्क मीडिया और सोशल मीडिया स्रोतों से प्राप्त किए गए हैं।